एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने श्रीनिवासन को गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया

Ads

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने श्रीनिवासन को गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 10:24 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने एन. श्रीनिवासन को स्वतंत्र निदेशक एवं गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वह अपने परिचालन का विस्तार कर रही है और अपनी दीर्घकालिक वृद्धि रणनीति को लागू कर रही है।

श्रीनिवासन ने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा मुरुगप्पा समूह में वरिष्ठ नेतृत्व भूमिकाओं में बिताया है।

भाषा योगेश अजय

अजय