होंडा मोटरसाइकिल ने ग्रेजिया का स्पोर्ट्स एडिशन पेश किया

होंडा मोटरसाइकिल ने ग्रेजिया का स्पोर्ट्स एडिशन पेश किया

होंडा मोटरसाइकिल ने ग्रेजिया का स्पोर्ट्स एडिशन पेश किया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 18, 2021 10:51 am IST

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने अपने स्कूटर मॉडल ग्रेजिया का स्पोर्ट्स एडिशन सोमवार को पेश किया। इसकी कीमत (शोरूम गुरुग्राम) 82,564 रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संस्करण में 125 सीसी का भारत स्टेज-छह के अनुकूल इंजन है। इसमें कंपनी ने साइड स्टैंड इंडिकेटर समेत कई नये फीचर दिये हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आत्सुशी ओगाता ने कहा कि होंडा ने पिछले 20 वर्षों में स्कूटर बाजार को नये सिरे से तराशा है।

ग्रेजिया का नया संस्करण प्रीमियम स्कूटर खंड को और आकर्षक बनाने वाला है।

भाषा सुमन मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में