हुंदै ने क्रेटा, अल्कजार के विशेष संस्करण पेश किए

हुंदै ने क्रेटा, अल्कजार के विशेष संस्करण पेश किए

हुंदै ने क्रेटा, अल्कजार के विशेष संस्करण पेश किए
Modified Date: August 7, 2023 / 09:32 pm IST
Published Date: August 7, 2023 9:32 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया ने अपनी एसयूवी क्रेटा और अल्कजार के विशेष संस्करण पेश किए हैं। इनकी शोरूम कीमत 15.17 लाख रुपये से 21.23 लाख रुपये के बीच है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि विशेष संस्करण ‘क्रेटा एडवेंचर एडिशन’ की कीमत 15.17 लाख रुपये और 17.89 लाख रुपये, जबकि अल्कजार ट्रिम्स की कीमत 19.03 लाख रुपये से 21.23 लाख रुपये के बीच है।

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने बयान में कहा, ‘‘हमारी एसयूवी ग्राहकों की आकांक्षाओं से बढ़कर हैं और उनमें रोमांच तथा घूमने की भावना को जगाती है।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में