मुंबई, 13 दिसंबर (भाषा) भारत में क्षमता व नवाचार केंद्रों का बाजार आकार वर्तमान में 65 अरब अमेरिकी डॉलर से करीब दोगुना होकर 2027 तक 117 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।
विदेशी कंपनियों के लिए काम करने वाली इकाइयों को सीआईएच (क्षमताएं व नवाचार केंद्र) कहा जाता है।
परामर्श कंपनी बीसीजी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, घरेलू सीआईएच बाजार 2027 तक 16 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की ओर अग्रसर है। यह वर्तमान 65 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2027 में 117 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।
इस बीच, रिपोर्ट में 2027 तक वैश्विक सीआईएच खर्च की वार्षिक वृद्धि 10 प्रतिशत की दर से बढ़कर 715 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है, जो वर्तमान में 475-515 अरब अमेरिकी डॉलर है।
बीसीजी रिपोर्ट अक्टूबर में 50 कंपनियों के बीच कराए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।
भाषा निहारिका
निहारिका