नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5,469.74 करोड़ रुपये रहा है।
वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 19,807.88 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
आईटीसी लिमिटेड की परिचालन से आय जनवरी-मार्च तिमाही में 20,176.41 करोड़ रुपये रही, जबकि उत्पाद बिक्री से आय 23,625.69 करोड़ रुपये रही।
वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी- मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 17,348.38 करोड़ रुपये रहा।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में आईटीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ 21,018.15 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में उसकी कुल एकीकृत आय 92,339.13 करोड़ रुपये रही।
कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर आठ रुपये के अंतिम लाभांश की भी घोषणा की है। इसमें 27 फरवरी, 2026 को दिया गया 6.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश शामिल है। इस तरह वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल लाभांश 14.50 रुपये प्रति शेयर रहा।
भाषा योगेश अजय
अजय