केपीआई ग्रीन एनर्जी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 155 करोड़ रुपये

Ads

केपीआई ग्रीन एनर्जी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 155 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 02:16 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 02:16 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) केपीआई ग्रीन एनर्जी का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 49 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 155.48 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 104.18 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व सालाना आधार पर 577.80 करोड़ रुपये से बढ़कर 810.20 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 0.25 रुपये के अंतिम और 0.15 रुपये के विशेष लाभांश देने की सिफारिश भी की है। हालांकि यह वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

भाषा निहारिका

निहारिका