एलआईसी में 10 मई से सप्ताह में पांच कार्यदिवस होंगे

Ads

एलआईसी में 10 मई से सप्ताह में पांच कार्यदिवस होंगे

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 09:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा है कि 10 मई से उसके सभी कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिन काम होगा। बीमा कंपनी में शनिवार को भी अवकाश का दिन घोषित किया गया है।

कंपनी ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है, 15 अप्रैल 2021 की अधिसूचना में जिसमें भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के लिये प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ऐसे में सभी पालिसी धारकों और अन्य पक्षकारों को यह सूचित किया जाता है कि 10 मई से एलआईसी के सभी कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक काम करेंगे।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘10 मई 2021 से एलआईसी के कार्यालय में कामकाज का समय सोमवार से शुक्रवार को 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा।’’

भाषा

महाबीर

महाबीर