PG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

Ads

LPG Cylinder Price Hike Today: आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है, दरअसल तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 07:05 AM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 07:05 AM IST

PG Cylinder Price Hike Today/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें आज से लागू
  • पिछले 3 महीनों में दूसरी बार बढ़ोतरी, कुल 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर
  • कच्चे तेल और वैश्विक ऊर्जा लागत में बढ़ोतरी को बताया गया प्रमुख कारण

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price Hike Today ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब सीधे भारत के ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की दरों पर दबाव बढ़ रहा है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद कमर्शियल और छोटे LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं, इसी बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है, दरअसल तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें आज से लागू भी हो जाएगी।

आपको बता दें कि तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है, 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। अब आलम ये है कि आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। तेल कंपनियों ने इसके लिए बढ़ी वैश्विक ऊर्जा लागत को वजह बताया है। तेल कंपनियों का दावा है कि घरेलू सिलेंडर पर कंपनी 703 रुपए का नुकसान पर चल रही है। जो एक घाटे का सौदा है।

1 जून को बढ़े थे एलपीजी सिलेंडर की कीमत

हालांकि हाल ही में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें बड़े शहरों में लगभग 53.50 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे। लेकिन आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

पिछले कुछ महीनों में LPG सिलेंडर कितना महंगा हुआ है?

पिछले 3 महीनों के दौरान घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कुल 89 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है।

LPG सिलेंडर के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा लागत में बढ़ोतरी के कारण LPG की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। कंपनियों का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की बिक्री पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

क्या कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं?

हां, 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में करीब 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे।

क्या आने वाले समय में LPG की कीमतें और बढ़ सकती हैं?

LPG की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल, गैस की कीमतों और सरकारी नीतियों पर निर्भर करती हैं। यदि वैश्विक ऊर्जा लागत ऊंची बनी रहती है, तो कीमतों में आगे भी बदलाव संभव है।