एनरीच ऑनलाइन सर्विसेज में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी महिंद्रा हॉलिडेज

एनरीच ऑनलाइन सर्विसेज में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी महिंद्रा हॉलिडेज

एनरीच ऑनलाइन सर्विसेज में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी महिंद्रा हॉलिडेज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: February 18, 2022 4:41 pm IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड, एनरीच ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी 10.76 प्रतिशत हिस्सेदारी गिफ्ट मैनेजमेंट एशिया पीटीई लिमिटेड को 29.31 करोड़ रुपये में बेचेगी।

महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि एनरीच ऑनलाइन सेवाओं में 5,738 इक्विटी शेयर की बिक्री को लेकर कंपनी ने गिफ्ट मैनेजमेंट एशिया के साथ समझौता किया है।

कंपनी के अनुसार लेन-देन की प्रक्रिया 31 जुलाई, 2022 तक पूरी होने की उम्मीद है।

एनरीच ऑनलाइन सर्विसेज दरअसल कर्मचारी पुरस्कार और मान्यता, चैनल बिक्री प्रोत्साहन से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए व्यावसायिक सॉफ्टवेयर उत्पाद प्रदान करती है।

भाषा जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में