नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड को मुंबई में अपने नए आवासीय परियोजना से लगभग 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने मुंबई के कांजुर में एलबीएस मार्ग पर एक मिश्रित-उपयोग परियोजना ‘महिंद्रा रेनफॉरेस्ट’ के पहले दो चरण की पेशकश की है।
कंपनी ने कहा, ‘‘25.47 एकड़ में फैली यह परियोजना मुंबई के मध्य उपनगर में सबसे बड़ी विकास परियोजना्ओं में से एक है और इसे एक एकीकृत जीवनशैली गंतव्य के तौर पर देखा जा रहा है। इन आवासीय पेशकश के विभिन्न चरणों का अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) लगभग 3,000 करोड़ रुपये है।’’
जीडीवी का मतलब परियोजना में पेश की गई इकाइयों की कुल बिक्री कीमत से है।
महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा विकास इकाई महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड ने इस परियोजना को विकसित करने में लगने वाले निवेश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय