मारुति सुजुकी ने सुपर कैरी का नया संस्करण पेश किया, कीमत 5.15 लाख रुपये से शुरू

Ads

मारुति सुजुकी ने सुपर कैरी का नया संस्करण पेश किया, कीमत 5.15 लाख रुपये से शुरू

  •  
  • Publish Date - April 17, 2023 / 03:01 PM IST,
    Updated On - April 17, 2023 / 03:19 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का नया एवं अद्यतन संस्करण पेश किया है। इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि वाहन के 1.2 लीटर वाले पेट्रोल संस्करण के दाम 5.15 से 5.30 लाख रुपये के बीच और सीएनजी संस्करण की कीमत 6.15 से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘नई सुपर कैरी को लेकर हमें भरोसा है कि यह हमारे वाणिज्यिक ग्राहकों और उनके साझेदारों की सफलता में आदर्श सहयोगी साबित होगी।’’

इस वाहन को सबसे पहले 2016 में बाजार में उतारा गया था तब से इसकी 1.5 लाख से अधिक इकाई की बिक्री हो चुकी है।

भाषा मानसी रमण

रमण