माइंडस्पेस रीट ने चेन्नई में कार्यालय परिसर में 1,500 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

माइंडस्पेस रीट ने चेन्नई में कार्यालय परिसर में 1,500 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

माइंडस्पेस रीट ने चेन्नई में कार्यालय परिसर में 1,500 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
Modified Date: April 14, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: April 14, 2026 10:18 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट ने अपनी विस्तार योजना के तहत चेन्नई में एक वाणिज्यिक संपत्ति में लगभग 1,500 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने रेडियल आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड में 3,000 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिसके पास चेन्नई में 26 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने एआईजीपी2 चेन्नई 1 पीटीई लिमिटेड से रेडियल आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए अंतिम लेनदेन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में