मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 24, 2020 10:53 am IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल की कीमत 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,269.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.90 रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,269.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,847 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में