मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 21, 2021 1:08 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल की कीमत 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,343.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 14.90 रुपये अथवा 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,343.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,189 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में