सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: March 10, 2021 9:59 am IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल वायदा भाव 1.06 प्रतिशत की हानि के साथ 1,166.90 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये निकेल का भाव 12.50 रुपये यानी 1.06 प्रतिशत की हानि के साथ 1,166.90 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,960 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में