ओरिएंट इलेक्ट्रिक का लाभ चौथी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 40.28 करोड़ रुपये पर

Ads

ओरिएंट इलेक्ट्रिक का लाभ चौथी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 40.28 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 07:17 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड का मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 28.85 प्रतिशत बढ़कर 40.28 करोड़ रुपये रहा।

सीकेए बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 31.26 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 10 प्रतिशत बढ़कर 948.25 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 861.85 करोड़ रुपये था।

ओईएल का कुल खर्च आलोच्य तिमाही में 8.8 प्रतिशत बढ़कर 895.82 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, ओईएल का मुनाफ़ा 15.17 प्रतिशत बढ़कर 95.84 करोड़ रुपये हो गया। कुल एकीकृत आय 7.43 प्रतिशत बढ़कर 3,336.40 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.75 रुपये (75 पैसे) रुपये का लाभांश देने की घोषणा की। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण