Petrol Diesel Price 18 April 2026: ताबड़तोड़ सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल का रेट भी हुआ कम, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price 18 April 2026: ताबड़तोड़ सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल का रेट भी हुआ कम, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price 18 April 2026: ताबड़तोड़ सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल का रेट भी हुआ कम, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price 18 April 2026: ताबड़तोड़ सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल का रेट भी हुआ कम, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट / Image: IBC24 Customized

Modified Date: April 18, 2026 / 10:49 am IST
Published Date: April 18, 2026 9:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में 12 रुपए की कमी
  • डीजल 135 रुपए तक सस्ता

इस्लामाबाद: Petrol Diesel Price 18 April 2026 महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कीमतों में कमी करने का ऐलान किया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आधी रात से ही लागू कर दिए गए हैं। सरकार की मानें तो ये ईंधन के दाम में कटौती कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद की गई है। सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

पेट्रोल 12 रुपए सस्ता

Petrol Diesel Price 18 April 2026 मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के रेट में 15 और डीजल की कीमत में 135 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। जबकि केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपये घटा दी गई है। वहीं, लाइट डीज़ल ऑयल (LDO) की कीमत 25.31 रुपए घटाकर 369.72 रुपए प्रति लीटर कर दी गई। इस बात की जानकारी खुद उप प्रधानमंत्री ईशाक डार ने दी है।

डीजल की कीमत में 135 रुपए की कटौती

ईंधन के दाम में कटौती किए जाने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 378.41 से घटकर 366.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीज़ल अब 520.35 रुपए से घटाकर 385.54 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। वहीं, केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपए घटाकर 450.15 रुपए प्रति लीटर कर दी गई, और लाइट डीज़ल ऑयल (LDO) की कीमत 25.31 रुपए घटाकर 369.72 रुपए प्रति लीटर कर दी गई।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने X पर नई कीमतों का नोटिफिकेशन शेयर किया, जिसके मुताबिक केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपए प्रति लीटर घटाकर 450.15 रुपए कर दी गई है, और लाइट डीज़ल ऑयल की कीमत 25.31 रुपए प्रति लीटर घटाकर 369.72 रुपए कर दी गई है।

ईंधन सब्सिडी पर 129 अरब रुपए खर्च

शनिवार से शुरू होने वाली US-ईरान बातचीत से पहले एक टीवी पर दिए भाषण में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें सलाह दी गई थी कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई गिरावट का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया जाए, ताकि सरकार ने पिछले महीने ईंधन सब्सिडी पर जो 129 अरब रुपए खर्च किए थे, उसकी कुछ भरपाई हो सके।

उत्पाद (Products) पुरानी कीमत (04.04.2026 तक) नई प्रस्तावित कीमत (11.04.2026 से) PL CSL ST % कुल कमी/बढ़ोतरी (Increase/Decrease)
हाई स्पीड डीजल (HSD) 520.35 385.54 2.50 0.00 -134.81
मोटर स्पिरिट (Petrol-92 RON) 378.41 366.58 80.61 2.50 0.00 -11.83
सुपीरियर केरोसिन ऑयल (SKO) 467.48 450.15 20.36 0.00 -17.33
लाइट डीजल ऑयल (LDO) 395.03 369.72 15.84 0.00 -25.31

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"