Petrol-Diesel Price Today : 15 दिन में 9.20 प्रति लीटर महंगा हो गया पेट्रोल, आज भी बढ़े दाम, देखें आपके शहर में क्या है नया रेट

Ads

Petrol-diesel Price hike Today : आज 15वें दिन में देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 13वीं बार वृद्धि की गई है

  •  
  • Publish Date - April 5, 2022 / 07:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नई दिल्ली। Petrol-diesel Price hike Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज भी तेल के दामों में इजाफा हुआ है। ​सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इस तरह आज 15वें दिन में देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 13वीं बार वृद्धि की गई है। वहीं अब तक पेट्रोल 9.20 प्रति लीटर महंगा हो गया है। इधर बढ़ते दामों के चलते अब किराया भाड़ा बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:  समर्पण निधि अभियान को सहयोग नहीं करने वाले नेताओं के खिलाफ एक्शन मोड पर BJP, जिला अध्यक्षों से मांगी रिपोर्ट

दाम में बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.61 हो गई है। वहीं डीजल के लिए लोगों को प्रति लीटर 95.87 रुपए देने होंगे। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

Petrol-diesel Price hike Today : दाम बढ़ने का बड़ा कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बताया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ा है। आज सुबह 6 बजे जारी हुए नए कीमतों के अनुसार अब देश के प्रमुख शहरों में तेल के दाम में बदलाव हो गया है।

यह भी पढ़ें: जेल में दंगा.. बंदूकों और चाकुओं से लैस गिरोहों के बीच भीषण संघर्ष, 20 की मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 80 पैसे बढ़कर 119.67 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। वहीं 80 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 103.92 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। देश के एक और महानगर कोलकाता में पेट्रोल 113.43 रुपये प्रति लीटर व डीजल 98.12 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इधर चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.36 हो गई है। वहीं डीजल 99.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बात दें कि देश में महज 14 दिनों में 8.40 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सरकारी खजाने में आया भरपूर राजस्व, कोरोना काल के मुकाबले राजस्व आय में 17.13 % की हुई वृद्धि

22 मार्च से जारी है बढ़ोतरी का सिलसिला

बता दें कि 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक 24 मार्च और 01 अप्रैल यानी कुल दो दिन छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। 02 अप्रैल की बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 14 दिनों में पेट्रोल 8.40 रुपए तक महंगा हो गया है। बता दें कि 22 मार्च से 03 अप्रैल तक यानी कुल 14 दिन में 12वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं।

यह भी पढ़ें:  योगी की राह पर निकल पड़े हैं शिवराज, शुरू किया गुंडे बदमाशों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना

Petrol-diesel Price hike Today

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है आप एक SMS के जरिए कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें