Post Office Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम बना सकती है आपको लखपति, केवल ब्याज से ही घर बैठे होगी 2 लाख तक की कमाई

Ads

Post Office Saving Scheme: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सरकारी बचत योजनाएं आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इन स्कीम्स में निवेश पर सरकार खुद सुरक्षा की गारंटी देती है।

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 11:33 AM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 11:41 AM IST

(Post Office Saving Scheme/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • ₹1,000 से शुरू करें निवेश
  • 5 साल पर 7.5% ब्याज
  • ₹4.5 लाख पर ₹2 लाख+ ब्याज

Post Office Saving Scheme: अगर आप अपना पैसा ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिले। तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Scheme) एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इन योजनाओं में निवेश पर सरकार खुद सुरक्षा की गारंटी देती है। ऐसी ही योजना है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम, जिसमें एकमुश्त रकम जमा करके आप तय अवधि तक ब्याज कमाया जा सकता है। सही रकम और अवधि चुनने पर निवेशक केवल ब्याज के जरिए ही 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकता है।

1 से 5 साल तक निवेश का विकल्प

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Saving Scheme) में निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए पैसा जमा कर सकता है। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर भी अलग है। 1 साल की अवधि पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल पर 7 प्रतिशत, 3 साल पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की अवधि पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यानी लंबी अवधि चुनने पर ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ जाती है।

सिर्फ 1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं

इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश की शुरुआत केवल 1,000 रुपये से की जा सकती है। निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं है। इसके अलावा निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकता है। पांच साल वाले टाइम डिपॉजिट में आयकर कानून की धारा 80C के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार टैक्स लाभ भी मिल सकता है।

4.5 लाख रुपये निवेश पर 2 लाख रुपये से ज्यादा ब्याज

अगर कोई निवेशक 5 साल के लिए 4.5 लाख रुपये टाइम डिपॉजिट (Post Office Saving Scheme) में लगाता है और 7.5 प्रतिशत की दर लागू होती है तो मैच्योरिटी पर करीब 6,52,477 रुपये मिल सकते हैं। इसमें लगभग 2,02,477 रुपये ब्याज होगा। यानी शुरुआती रकम के अलावा सिर्फ ब्याज से ही 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है।

3 साल में 2 लाख रुपये ब्याज के लिए कितना निवेश?

अगर लक्ष्य सिर्फ 3 साल में करीब 2 लाख रुपये ब्याज कमाना है तो निवेश की रकम ज्यादा रखनी होगी। दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक, 3 साल के लिए 10 लाख रुपये जमा करने पर 7.1 प्रतिशत की दर से करीब 2,35,075 रुपये ब्याज मिल सकता है। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 12,35,075 रुपये हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में कितने साल के लिए निवेश कर सकते हैं?

इसमें 1, 2, 3 और 5 साल के लिए निवेश का विकल्प मिलता है।

टाइम डिपॉजिट में कितना ब्याज मिलता है?

अवधि के अनुसार ब्याज दर 6.9% से 7.5% तक है।

इस स्कीम में न्यूनतम कितना निवेश करना होगा?

आप सिर्फ ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं।

क्या टाइम डिपॉजिट में टैक्स छूट मिलती है?

5 साल के निवेश पर धारा 80C के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार टैक्स लाभ मिल सकता है।