आरबीआई ने महेश मुरलीधर पई को साउथ इंडियन बैंक का एमडी, सीईओ नियुक्ति करने की मंजूरी दी

Ads

आरबीआई ने महेश मुरलीधर पई को साउथ इंडियन बैंक का एमडी, सीईओ नियुक्ति करने की मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 02:32 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महेश मुरलीधर पई को तीन साल के लिए साउथ इंडियन बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति एक अक्टूबर से प्रभावी होगी।

केरल स्थित निजी क्षेत्र के बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पई को एमडी और सीईओ नियुक्ति करने का प्रस्ताव 16 जुलाई को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

साउथ इंडियन बैंक ने कहा, ‘‘ भारतीय रिजर्व बैंक ने सात जुलाई, 2026 को पत्र के माध्यम से एक अक्टूबर, 2026 से प्रभावी तीन वर्ष की अवधि के लिए महेश मुरलीधर पई को बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की है।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय