बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 7, 2021 / 11:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 12.60 रुपये की तेजी के साथ 1,414 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 12.60 रुपये यानी 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,414 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 26,130 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश