डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर लगभग स्थिर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर लगभग स्थिर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर लगभग स्थिर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 16, 2020 10:53 am IST

मुंबई, 16 अक्टूबर (भाषा) किसी ठोस संकेत के अभाव में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 73.35 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.41 रुपये पर खुला तथा उसके बाद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 73.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान रुपये ऊंचे में 73.27 और नीचे में 73.42 तक गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.58 प्रतिश्त घटकर 42.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में