अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटा

Ads

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटा

  •  
  • Publish Date - November 11, 2020 / 11:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

मुंबई, 11 नवंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल के महंगा होने के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 18 पैसे गिरकर 74.36 के स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि, कारोबारियों के मुताबिक घरेलू इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुख और कमजोर डॉलर ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया, जिसके चलते गिरावट को थामने में मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.24 पर खुला, और फिर दिन के ऊपरी स्तर 74.18 और निचले स्तर 74.50 के बीच झूलते हुए अंत में 74.36 पर बंद हुआ। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ।

पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे गिरकर 74.18 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से घरेलू मुद्रा पर दबाव देखने को मिला।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 3.26 प्रतिशत बढ़कर 45.03 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय