रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 प्रति डॉलर पर

रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 प्रति डॉलर पर

रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: September 24, 2020 9:57 am IST

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 73.82 पर खुला और अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 73.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.75 के ऊपरी स्तर और 73.96 के निचले स्तर को देखा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.42 हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,912.44 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.77 प्रतिशत गिरकर 41.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में