अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 73.68 रुपये पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 73.68 रुपये पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 73.68 रुपये पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 24, 2021 7:14 pm IST

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में कमजोरी आने के बाद विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 73.68 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 73.77 पर खुली। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.61 का उच्च स्तर और 73.78 का निम्न स्तर छुआ और अंत में यह चार पैसे की गिरावट दर्शाता 73.68 पर बंद हुआ।

इससे पहले बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.14 हो गया।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 फीसदी ब्ढ़कर 77.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में