रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 13 पैसे टूटकर 73.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Ads

रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 13 पैसे टूटकर 73.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

  •  
  • Publish Date - May 19, 2021 / 12:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मुंबई, 19 मई (भाषा) रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर विराम लग गया। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.18 (अनंतिम) पर पहुंच गयी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर सुबह 73.02 रुपये पर खुला। लेकिन बाद के कारोबार में आरंभिक लाभ कायम नहीं रहा और अंत में यह 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में रुपये में 72.93 के उच्च स्तर और 73.18 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ देखी गई। मंगलवार को डॉलर का बंद भाव 73.05 था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 89.93 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 290.69 अंक की गिरावट के साथ 49,902.64 अंक पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण