रुपया 25 पैसे के नुकसान के साथ 73.60 प्रति डॉलर पर
रुपया 25 पैसे के नुकसान के साथ 73.60 प्रति डॉलर पर
मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) बैंकों और आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये का मूल्य मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे टूटकर 73.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.63 के स्तर पर सुस्त खुला और अंत में यह 73.60 पर प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह इसके पिछले बंद भाव से 25 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.37 के ऊपरी स्तर और 73.64 के निचले स्तर को छुआ। सोमवार को रुपया 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत बढ़कर 93.11 पर था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 6.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भाषा राजेश
राजेश अजय
अजय

Facebook


