शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे मजबूत

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे मजबूत

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे मजबूत
Modified Date: March 5, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: March 5, 2026 10:23 am IST

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबर गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे की बढ़त के साथ 91.57 पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। इसके चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.16 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.30 के उच्च स्तर को छूने के बाद 91.57 पर कारोबार कर रहा था। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव से 48 पैसे मजबूत था।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 56 पैसे टूटकर 92.05 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 98.93 पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में