कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से चांदी के वायदा भाव में गिरावट

Ads

कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से चांदी के वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 16, 2022 / 02:19 PM IST,
    Updated On - December 16, 2022 / 02:19 PM IST

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 418 रुपये की गिरावट के साथ 67,400 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2023 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 418 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 19,575 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश