कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 4,495 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,779 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,495 रुपये यानी 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,38,779 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 1,528 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली के कारण मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 75.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रही थी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश