एसजेवीएन का घाटा चौथी तिमाही मे कम होकर 118 करोड़ रुपये

Ads

एसजेवीएन का घाटा चौथी तिमाही मे कम होकर 118 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 08:10 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन का एकीकृत घाटा कम होकर 117.84 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से घाटा कम हुआ है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले साल इसी अवधि में उसे 127.72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इस तिमाही के दौरान, कुल आय लगभग तीन गुना होकर 1,548.46 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 548.84 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 35 पैसे के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की है।

एसजेवीएन में भारत सरकार की 55 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश सरकार की 26.85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 18.15 प्रतिशत हिस्सेदारी लोगों के पास है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण