कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 23, 2021 11:19 am IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 73 रुपये की गिरावट के साथ 7,565 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 73 रुपये अथवा 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,565 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 89,120 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया।

सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 128 रुपये या 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,375रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 38,065 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में