ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत पांच रुपये की तेजी के साथ 7,074 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत पांच रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,074 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 67,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसकी वजह से वाायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश