ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 7, 2021 11:11 am IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन की कीमत 152 रुपये की तेजी के साथ 7,141 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 152 रुपये अथवा 2.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,141 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 31,510 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के बाद सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में