ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 08:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन का दाम 15 रुपये की तेजी के साथ 4,562 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 15 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,562 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 1,95,080 लॉट के लिये सौदे किये गये।

मार्च माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 10 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,542 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 93,585 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

ताजा खबर