ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 27, 2021 / 09:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन का दाम 95 रुपये की तेजी के साथ 4,560 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 95 रुपये यानी 2.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,560 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 1,73,385 लॉट के लिये सौदे किये गये।

मार्च माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 96 रुपये यानी 2.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,543 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 1,15,555 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में लाभ दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश