कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 11, 2021 9:59 am IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन का दाम 43 रुपये की गिरावट के साथ 4,566 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 43 रुपये यानी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,566 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 58,710 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, सोयाबीन के फरवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 48 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,578 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,85,535 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में