कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: January 22, 2021 9:55 am IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन का दाम 37 रुपये की गिरावट के साथ 4,541 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 37 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,541 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,94,495 लॉट के लिये सौदे किये गये।

मार्च माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव समान अंतर की गिरावट के साथ 4,527 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 98,500 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में