कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: October 15, 2020 10:14 am IST

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन की कीमत पांच रुपये की हानि के साथ 4,165 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत पांच रुपये अथवा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,165 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी जिसमें 5,750 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 रुपये अथवा 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,166 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी जिसमें 91,615 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में