महाराष्ट्र में प्लांट वालों की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

Ads

महाराष्ट्र में प्लांट वालों की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 08:35 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) महाराष्ट्र में प्लांट वालों की मांग बढ़ने के कारण मंगलवार को सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम मजबूत रहे। कम उपलब्धता के कारण बिनौला तेल, मलेशिया एक्सचेंज मजबूत होने से पाम-पामोलीन, मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में तेजी रही। सामान्य कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

शिकागो एक्सचेंज में घट-बढ़ है जबकि मलेशिया एक्सचेंज लगभग दो प्रतिशत मजबूत है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन की उपलब्धता कम है। बरसात के दिनों में इसकी मांग और बढ़ जायेगी। इसलिए सरकार को सोयाबीन और मूंगफली का स्टॉक बचा कर रखना आड़े वक्त काम आ सकता है। सोयाबीन की बिजाई भी शुरु होने में अधिक दिन नहीं हैं। जून के आखिरी सप्ताह तक यह बिजाई का काम शुरु हो जायेगा। अभी सरकार सोयाबीन की बिक्री नहीं कर रही जो एक अच्छा कदम है।

उन्होंने कहा कि कपास की भी उपलब्धता कम होने से बिनौला तेल में सुधार दिखा।

मलेशिया एक्सचेंज के लगभग दो प्रतिशत मजबूत रहने से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी मजबूती है। दूसरी ओर कपास मंहगा होने के कारण बिनौले की कम उपलब्धता तथा सूरजमुखी के ऊंचे दाम के कारण गुजरात में मूंगफली की भी अच्छी मांग है जिससे मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में भी सुधार है।

सामान्य कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,050-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,750-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,535-2,835 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,570 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,025 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,575 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,675-6,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,325-6,400 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण