हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: April 5, 2021 9:56 am IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 84 रुपये की तेजी के साथ 7,180 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 84 रुपये अथवा 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,180 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें

3,970 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण यहां धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

दूसरी ओर, धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 84 रुपये अथवा 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,260 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 5,445 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में