शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 188.44 और निफ्टी 50.05 अंक उतरे

Ads

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 188.44 और निफ्टी 50.05 अंक उतरे

  •  
  • Publish Date - August 16, 2018 / 10:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुख बना हुआ है। नतीजतन भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 188.44 अंक यानि 0.50% गिरकर 37,663.56 पर और निफ्टी 50.05 अंक यानि 0.44% नीचे उतरकर 11,385.05 पर बंद हुआ।

गुरुवार को कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.48% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.20% गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.09 फीसदी गिरकर बंद हुआ

यह भी पढ़ें : अटल बिहारी वाजपेयी के चुनिंदा भाषण जो रहे चर्चाओं में, देखिए वीडियो

कारोबारी सत्र के दौरान बैंकिंग, मेटल में गिरावट नजर आई। बैंक निफ्टी 195 अंक गिरकर 27826 के स्तर पर बंद हुआ इसके अलावा निफ्टी मेटल में 2.27% की गिरावट दर्ज की गई निफ्टी ऑटो में 0.26%, निफ्टी फार्मा में 1.20%, निफ्टी आईटी में 0.23% की बढ़त दर्ज की गई है।

कारोबार के दौरान टॉप गेनर्स में गेल, डॉ रेड्डी लैब्स, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो के शेयर रहे जबकि टॉप लूजर्स में कोटक महिंद्रा, वेदांता, एचडीएफसी, आइडिया, टाटा स्टील, विप्रो के शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24