टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही का शुद्ध घाटा कम होकर 992.05 करोड़ रुपये पर

टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही का शुद्ध घाटा कम होकर 992.05 करोड़ रुपये पर

टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही का शुद्ध घाटा कम होकर 992.05 करोड़ रुपये पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 12, 2022 4:42 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कम होकर 992.05 करोड़ रुपये पर आ गया।

टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा 7,585.34 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल परिचालन आय घटकर 78,439.06 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 88,627.90 करोड़ रुपये थी।

वहीं एकल आधार पर वाहन विनिर्माता कंपनी का शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही के दौरान घटकर 413.35 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1,645.68 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि एकल आधार पर उसकी परिचालन आय वित्त वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही में बढ़कर 17,338.27 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13,480.42 करोड़ रुपये थी।

भाषा जतिन अजय

अजय


लेखक के बारे में