टियागो.ईवी की बुकिंग के लिए ग्राहकों की भीड़ से टाटा मोटर्स की वेबसाइट पर आई दिक्कतें

Ads

टियागो.ईवी की बुकिंग के लिए ग्राहकों की भीड़ से टाटा मोटर्स की वेबसाइट पर आई दिक्कतें

  •  
  • Publish Date - October 10, 2022 / 09:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की वेबसाइट को हाल ही में पेश की गयी इलेक्ट्रिक हैचबैक ‘टियागो.ईवी’ की बुकिंग के लिए ग्राहकों की भीड़ के चलते अस्थायी तौर पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि मॉडल की बुकिंग सोमवार को शुरू हो गई है। इसकी आपूर्ति अगले साल जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने बयान में कहा, ‘‘हम अपनी डीलरशिप और वेबसाइट पर टियागो.कॉम को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। हजारों ग्राहक एक ही समय में ऑनलाइन बुकिंग करने की होड़ में हैं। वेबसाइट थोड़ी धीमी हो गई है और ठीक भी की जा चुकी है। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।”

भाषा रिया अजय

अजय