नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) टाटा स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से भारत में परिचालन राजस्व अधिक होने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 1,201 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
जनवरी-मार्च के दौरान, कंपनी की कुल आय बढ़कर 63,518.60 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पूर्व 2024-25 की चौथी तिमाही में 56,679.11 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, कंपनी ने 10,885.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो वर्ष 2024-25 के 3,173.78 करोड़ रुपये से तीन गुना से अधिक है। कुल आय बढ़कर 2,33,541.72 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,20,083.04 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण