टेक महिंद्रा का दूसरी तिमाही का मुनाफा 61 प्रतिशत घटकर 505 करोड़ रुपये पर
टेक महिंद्रा का दूसरी तिमाही का मुनाफा 61 प्रतिशत घटकर 505 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत घटकर 505.3 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,299.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय दो प्रतिशत घटकर 12,864 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 13,129.5 करोड़ रुपये थी।
भाषा अजय अजय निहारिका
निहारिका

Facebook


