रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर 94.95 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर 94.95 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 10:12 AM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 10:12 AM IST

मुंबई, छह मई (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट से रुपया थोड़ा संभला है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों के मद्देनजर आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कुछ हद तक कम होने से तेल की कीमतें टूटकर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 23 पैसे चढ़कर 94.95 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया। रुपया बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.10 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.28 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 अंक पर जबकि निफ्टी 218 अंक की बढ़त के साथ 24,250.85 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत गिरावट के साथ 108.42 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका