ट्रंप की शुल्क नीतियों के कारण इस साल वैश्विक व्यापार में आ सकती है गिरावट: डब्ल्यूटीओ

ट्रंप की शुल्क नीतियों के कारण इस साल वैश्विक व्यापार में आ सकती है गिरावट: डब्ल्यूटीओ

ट्रंप की शुल्क नीतियों के कारण इस साल वैश्विक व्यापार में आ सकती है गिरावट: डब्ल्यूटीओ
Modified Date: April 16, 2025 / 08:20 pm IST
Published Date: April 16, 2025 8:20 pm IST

जेनेवा, 16 अप्रैल (एपी) विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अस्थिर शुल्क नीतियों और चीन के साथ गतिरोध के कारण दुनिया भर में व्यापार की मात्रा इस वर्ष 0.2 प्रतिशत कम होने की आशंका है। संगठन ने कहा कि अगर ट्रंप अपने सबसे कठिन ‘जवाबी शुल्क’ लगाते हैं तो यह अधिक गंभीर नुकसान होगा।

वैश्विक व्यापार मंच ने बुधवार को कहा कि व्यापार में गिरावट कठोर शुल्क के बिना भी विशेष रूप से उत्तरी अमेरिका में भी खड़ी होगी। इस साल वहां निर्यात में 12.6 प्रतिशत और आयात में 9.6 प्रतिशत तक की गिरावट आने की आशंका है।

डब्ल्यूटीओ की यह रिपोर्ट सोमवार तक की शुल्क स्थिति पर आधारित है। शुरुआत में, 2025 और 2026 में विश्व व्यापार का विस्तार जारी रखने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रंप के व्यापार युद्ध ने डब्ल्यूटीओ के अर्थशास्त्रियों को उनके पूर्वानुमान को काफी हद तक कम करने के लिए मजबूर किया।

ट्रंप अगर अधिकांश देशों पर अपने कठोर शुल्क लगाते हैं तो दुनिया भर में वस्तु व्यापार 1.5 प्रतिशत तक गिर जाएगा।

ट्रंप ने लगभग 70 देशों के खिलाफ जवाबी शुल्क को इसी महीने 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया, इसलिए इन देशों के पास व्यापार संबंधी अमेरिकी चिंताओं को दूर करने का मौका है।

एपी अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में