वेदांता का एल्युमीनियम उत्पादन तीसरी तिमाही में दो प्रतिशत घटकर 5,66,000 टन
वेदांता का एल्युमीनियम उत्पादन तीसरी तिमाही में दो प्रतिशत घटकर 5,66,000 टन
नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) वेदांता ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में उसका कुल एल्युमीनियम उत्पादन दो प्रतिशत घटकर 5,66,000 टन रह गया।
एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का कुल एल्युमीनियम उत्पादन 5,79,000 टन था।
वेदांता ने बीएसई को एक सूचना में यह जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में तैयार इस्पात का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 3,50,000 टन से घटकर 3,06,000 टन रह गया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
अजय

Facebook


