कमजोर मांग से सोयाबीन वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: January 5, 2021 1:01 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोयाबीन का दाम 67 रुपये की गिरावट के साथ 4,680 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 67 रुपये यानी 1.35 प्रतिशत की हानि के साथ 4,680 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 88,500 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, सोयाबीन के फरवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 63 रुपये यानी 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,688 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,70,730 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों अपने सौदों के आकार को कम करना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में